सीएम भूपेश बघेल और सलमान की हुई फोन पर बात,छत्तीसगढ़ में शूटिंग कर सकते हैं सलमान खान
रायपुर,19 फरवरी। बॉलीवुड स्टार सलमान खान छत्तीसगढ़ की खूबूसरत लोकेशन्स में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से हाल ही में लागू की गई फिल्म नीति से प्रभावित हैं। सलमान खान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी फोन पर चर्चा की है। उम्मीद जताई जा सकती है कि सलमान खान की अगली किसी फिल्म में छत्तीसगढ़ के खूबसूरत नजारे दिखाई दें।

फ़िलहाल साल सलमान खान अपने आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं,लेकिन वह अपने अगले प्रोजेक्ट पर भी ध्यान दे रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सलमान ने सीएम भूपेश बघेल से फोन पर चर्चा की है। इसके पीछे की वजह छत्तीसगढ़ सरकार के अफसर गौरव द्विवेदी की सलमान खान के साथ पूर्व में हुई एक मुलाकात बताई जा रही है। गौरव द्विवेदी वह अफसर है ,जिनको छत्तीसगढ़ की फिल्म निति बनाने के पीछे का मास्टरमाइंड माना जाता है। फिल्म नीति बनाने में काफी मेहनत करने वाले द्विवेदी ने दिल्ली में सलमान खान से हुई मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति से अवगत कराया था। सलमान खान ने इसी फिल्म नीति से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से चर्चा की है।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ के एक गांव में नही हो रही लड़कों की शादी, वजह है हाथी, जानिए क्यों ?
बताया जा रहा है कि सीएम बघेल ने सलमान खान को नई फिल्म नीति के लाभ बताकर उन्हें छत्तीसगढ़ में फिल्म शूटिंग के लिए आमंत्रित किया है,जिसपर सलमान खान ने ख़ुशी जताई है। माना जा रहा है कि सलमान जल्द ही अपनी किसी फिल्म का गाना छत्तीसगढ़ में शूट कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications