अंबिकापुर में CM भूपेश बघेल ने चुनावी रैली को संबोधित, सिंहदेव- अमरजीत भगत के नामांकन में लिया हिस्सा
AMBIKAPUR NEWS: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को सरगुजा जिले के अंबिकापुर में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत अन्य कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम भूपेश ने अपने सम्बोधन में भाजपा नेताओं से सवाल पूछते हुए कहा कि किसानों की कर्जमाफ़ी की घोषणा से तकलीफ क्यों हो रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार किसानों का कर्ज माफ करती है तो बीजेपी के पेट में दर्द होता है। हमने तो किसानों के सिर्फ 9500 करोड़ रुपये माफ़ किए है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने तो उद्योगपतियों के 14.50 लाख करोड़ की कर्जमाफ़ी की है फिर भाजपा नेताओं ने सवाल क्यों नहीं उठाया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी तो किसानों, भूमिहीन मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के सपने पूरे होंगे।
जनसभा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को बोनस देने केंद्र सरकार द्वारा लगाई रोक को हटाने के लिए मैनें प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है, जैसे ही अनुमति मिलेगी हम किसानों को बोनस भी देंगे। किसानों के साथ हमारी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जनसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि अगर गलती से भी भाजपा की सरकार आ जाएगी तो प्रदेश के खदानों को अडानी को सौंप दिया जाएगा। मोदी सरकार में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से लेकर पूरे देश के सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ को बचाना है तो कांग्रेस का साथ दीजिए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा में कहा कि हम अब तक चार घोषणा कर चुके हैं परंतु विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने एक भी घोषणा अब तक नहीं नहीं की है। डॉ रमन सिंह ने मोदी जी के दबाव में एक भी घोषणा पूरी नहीं की है इसलिए भाजपा के घोषणा पर किसी को विश्वास नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जनता से किया हर वादा पूरा किया है हमारी सरकार में भरोसे की गारंटी है हमारी सरकार भरोसे की सरकार है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा का समर जारी, CM भूपेश बघेल ने किया दिलचस्प ट्वीट, भाजपा के लिए कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications