CM भूपेश ने की जनता से अपील, स्वतंत्रता सप्ताह में तिरंगा-युक्त डीपी फ्रेम का करें इस्तेमाल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के बीच मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया
रायपुर, 02 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के बीच मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता सप्ताह के विशेष डीपी फ्रेम का उपयोग अपनी डीपी में करने की अपील की है।

सीएम ने कहा है कि इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस सिलसिले में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह भी मनाया जाएगा। इस वीक में हमर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। सीएम भूपेश ने कहा ,वास्तविक में हमारा तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इसमें हमारे पुरखों के स्वप्न ,उनका संघर्ष है, बलिदान है, हमारे वीर-जवानों की गौरवगाथा, त्याग , शहादत है। हमारा तिरंगा हमारी सफलताओं का उत्सव है। हमारी विविधता में एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा है कि स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर भारतीय नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है और दूसरों को भी प्रेरित करना है इससे हमारी राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी और ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि हरेली तिहार पर जिस तरह छत्तीसगढ़ शासन ने सोशल मीडिया के लिए विशेष डीपी फ्रेम जारी किया था, उसी तरह स्वतंत्रता सप्ताह के लिए भी विशेष डीपी फ्रेम जारी किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह का यह विशेष डीपी फ्रेम तिरंगा-युक्त होगा। उन्होंने कहा है कि इस महापर्व में प्रत्येक छत्तीसगढ़ की प्रत्येक नागरिक को अपनी भागीदारी निभाएं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में फिर आकी गई सबसे कम बेरोजगारी दर, भूपेश सरकार का जादू बरकरार












Click it and Unblock the Notifications