CM बघेल ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने कीे प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि चांडी ने सदैव अपने आप को जनसेवा में समर्पित रखा। अंत समय तक वे जनता की सेवा में सदैव उपलब्ध रहे। उनका जाना देश की राजनीतिक क्षति है जो अपूरणीय है।
ज्ञात हो कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी का मंगलवार को निधन हो गया। वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आए थे. केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन और चांडी के परिजनों ने उनके निधन की जानकारी साझा की. कांग्रेस के बड़े नेता कहे जाने वाले ओमान चांडी 79 वर्ष के थे।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभंकर बछरू को किया लांच












Click it and Unblock the Notifications