बिलासपुर के CIMS अस्पताल में ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के पदों पर अब होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी

बिलासपुर, जून 06। छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर के CIMS अस्पताल में खाली पड़े पदों पर भर्ती करने के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने CIMS प्रशासन को अस्पताल में ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के लिए भर्तियां बहुत जल्द पूरी करने का आदेश दिया है। बता दें कि ग्रेड 3 के लिए 184 और ग्रेड 4 के लिए 75 पदों पर सीधी भर्ती होनी है।

CIMS Bilaspur

राज्य सरकार ने अस्पताल प्रशासन को 15 दिन के अंदर आरक्षण रोस्टर बनाकर पूरी प्रक्रिया संपन्न करने के आदेश दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की कोई धांधली ना हो इसे रोकने के लिए पूरा प्रोसेस ऑनलाइन रहेगा। बता दें कि CIMS में कुल 259 पदों पर भर्ती होंगी।

आपको बता दें कि CIMS में स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से यहां ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के लिए स्टाफ की मांग की जा रही थी। भर्ती की प्रक्रिया का काम बस सरकार की ओर से अनुमति के चलते रूका हुआ था, लेकिन अब वो रूकावट दूर हो गई है। CIMS में सबसे अधिक नर्सिंग स्टाफ की कमी थी, जिसकी वजह से पिछले महीने भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किए गए थे।

CIMS के डीन डॉ. केके सहारे ने बताया है कि भर्ती के लिए शासन से स्वीकृति मांगी थी, जिसे राज्य शासन ने अनुमति के लिए वित्त विभाग भेजा था। डीन डॉ. सहारे ने बताया कि मेडिकल एजुकेशन डिपाटमेंट ने प्रदेश के 23 स्वास्थ्य संस्थाओं के 3047 तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सहमति दे दी है। इसमें CIMS के 259 पद भी शामिल हैं। सहारे ने बताया कि प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद अब आरक्षण रोस्टर पर काम किया जा रहा है। जल्द ही भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+