मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्मृति ईरानी पर हमला, कहा- उन्हें गांधी परिवार का फोबिया है

Bhupesh Baghel: लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष के द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल गांधी पर जमकर पलटवार किया, तो उसके बाद स्मृति ईरानी के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

bhupesh baghel
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बयान में कहा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को गांधी परिवार का फोबिया हो गया है। इसके अलावा बघेल ने धान खरीदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर भी झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं।

बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्मृति ईरानी को गांधी परिवार को फोबिया हो गया है। छत्तीसगढ़ में कोयला खदान का आबंटन राजस्थान सरकार को किया गया। यहां महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश आंध्रप्रदेश सरकार को कोल ब्लाक आबंटन का काम केंद्र सरकार द्वारा किया है। यह गलत आरोप है कि हमने कोई जमीन नहीं दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में लेमरू के 400 वर्गकिलोमीटर में कोल ब्लाक की मंजूरी आई थी, उसको भी अधिसूचित नहीं किया था। हमारी सरकार ने 1995 वर्ग किलोमीटर को नोटिफाई किया है। हमने इस इलाके में केंद्र सरकार के द्वारा कोल ब्लॉक के लिए की गई लिस्टिंग का विरोध किया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी शपथ पत्र दिया है कि इस क्षेत्र में कोल ब्लॉक की मंजूरी न दी जाए, यह बायो डार्वसिटी के लिए सही नहीं है। बघेल ने आगे कहा कि हमने अदालत में लिखित में दिया है। अब इसमें स्मृति ईरानी झूठ बोल रही हैं, तो क्या कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें बस्तर की कल्पना को साकार कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+