Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में बारिश के आसार, दिवाली पर ऐसा रहेगा मौसम
Chhattisgarh ka Mausam: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और छींटे पड़ने की संभावना जताई थी।
वहीं मंगलवार को दंतेवाड़ा में 1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि दिवाली पर मौसम साफ रहेगा। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

दरअसल मौसम विभाग ने बुधवार को कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बस्तर जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा, वहीं मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना जातया है।
जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। खासकर रात और सुबह के दौरान शहर और मैदानी क्षेत्रों में धुंध छाने लगा है।दंतेवाड़ा जिले में एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज किया गया है। प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। जांजगीर में 32.3 डिग्री, महासमुंद जिले में 31.9 डिग्री तापमान और राजनांदगांव में 31.9 रिकॉर्ड किया गया।
रात के तापमान की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ में सबसे कम तापमान 12.8 डिग्री कोरिया में दर्ज किया गया। रायपुर में 19.3 डिग्री, बिलासपुर में 17 डिग्री , दुर्ग में 16.4 डिग्री और राजनांदगांव में 16.9 डिग्री सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications