Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिर बिगड़ी केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की ज़ुबान ,कहा - एक हाथ काटकर दूसरे हाथ मे देना जानती हूं

CHHATTISGARH RENUKA SINGH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं के बयान भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। भरतपुर-सोनहत सीट से बीजेपी की प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। मंगलवार को उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमे वह कार्यकर्ताओं के सामने मंच पर अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन करती दिख रही हैं।

RENUKA SINGH BJP

मंगलवार को रेणुका सिंह ने भरतपुर-सोनहत विधानसभा के केल्हारी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि आप 56 इंच वाले मोदी जी के दल के कार्यकर्ता है. आपको किसी से डरने घबराने की जरूरत नही। अगर पुलिस वाले आकर रास्ता रोकना चाहे, तो जो सीमा पार करना चाहते है सीमा पार करिये। मैं जब मंडल अध्यक्ष थी, मेरे ऊपर 12 केस लगे थे 200 धाराएं लगी थी।

इतना ही नहीं रेणुका सिंह वही नहीं थमी, उन्होंने आगे कहा कि मैं वो नेता हु कि जो मेरे कार्यकर्ता की एक उंगली काटेगा तो मैं उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ मे देना जानती हूं।

ज्ञात हो कि इससे पहले उन्होंने अपने एक अन्य विवादित बयान की वजह से अपनी किरकिरी करवाई थी। सोमवार को उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल था,जिसमे उन्होंने विपक्षियों द्वारा खुद को बाहरी प्रत्याशी बताएं जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उनपर सवाल उठाने वाले पहले सोनिया गांधी को धक्का मारकर इटली भेजें।

यह भी पढ़ें सोनिया गांधी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, बैज ने कहा- रेणुका सिंह ने किया सनातन परंपरा का अपमान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+