सोनिया गांधी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, बैज ने कहा- रेणुका सिंह ने किया सनातन परंपरा का अपमान
Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओ के बयानों ने माहौल को बेहद गरमा दिया है। केंद्रीय मंत्री और सोनहत-भरतपुर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह के एक बयान ने उन्हें चर्चाओं में ला दिया है, जबकि वह कांग्रेस के निशाने पर आ गई हैं। कांग्रेस ने उन्हें बाहरी प्रत्याशी बताया,तो उन्होंने सोनिया गांधी को धक्के मार कर इटली भेजना की बात कह दी। बहरहाल इस मामले में बस्तर सांसद और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है।

मंगलवार को दीपक बैज ने बयान जारी करके कहा कि रेणुका सिंह ने सिर्फ सोनिया गांधी नहीं भारत की समस्त नारी शक्ति और सनातन धर्म तथा हिन्दू संस्कृति का अपमान किया। सनातन परंपरा में भारतीय संस्कृति में विवाहिता स्त्री का विवाह के बाद ही उसका ससुराल ही उसका मूल घर हो जाता है। सोनिया गांधी ने जन्म इटली में लिया था, लेकिन वे विवाहित होकर भारत आई थी विवाह के बाद उन्होंने भारत को ही अपनी मातृभूमि माना, अपने पति की शहादत के बाद भी उन्होंने विवाहिता के धर्म का निर्वहन किया और अपने जीवन भर का नाता भारत से जोड़ा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में चुनावी तकरार तेज, फिर निकला झीरमघाटी का जिन्न, CM भूपेश ने बीजेपी पर लगाया यह आरोप
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा कि कांग्रेस की नेता और सांसद के रूप में सोनिया गांधी ने भारत के आम आदमी को शसक्त बनाने के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। यूपीए की चैयरमेन के रूप में देश के लोगों को सूचना का अधिकार, रोजगार का अधिकार दिया, साथ ही भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे कदम सोनिया गांधी के निर्देशन में कांग्रेस की सरकार ने उठाकर आम आदमी को मजबूत बनाया। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों को ठुकरा कर यह साबित किया उनके लिये पद महत्वपूर्ण नहीं है।
दरअसल, बीते सोमवार को रेणुका सिंह नामांकन दाखिल करने भरतपुर पहुंची थी. इसके बाद पत्रकार वार्ता के दौरान जब उनसे सवाल पूछा गया किआपको बाहरी प्रत्याशी कहा जा रहा है, इस पर आप क्या कहेंगी ? तब रेणुका सिंह ने क्रोधित स्वर में जवाब देते हुए कहा था कि पहले कांग्रेस सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजें, उसके बाद मेरे लिए सवाल करें। बहरहाल इस बयान के बाद रेणुका सिंह की सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications