Chhattisgarh: मुंबई में रमन सिंह की सफल सर्जरी, सीएम विष्णुदेव साय की स्वास्थ्य लाभ की कामना
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मुंबई में सर्जरी हुई है। इस संबंध में उन्होंने खुद बताया है कि वह सर्जरी के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि, रमन सिंह को स्लिप डिस्क की समस्या के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स हेंडल पर लिखा कि विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी के स्वास्थ्य लाभ की सुखद सूचना प्राप्त हुई है। अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं।प्रभु श्रीराम से उनके उत्तरोत्तर उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। वही रमन सिंह ने जवाब देते हुए लिखा कि आपकी मंगलकामनाओं के लिए आभार माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी मेरा स्वास्थ्य अब पूर्णतः ठीक है, शीघ्र ही मैं रायपुर पहुँचकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में पुनः समर्पित रहूँगा।
ज्ञात हो कि डा. रमन साल 2003 से लेकर लगातार 2018 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पूर्व केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार भी वह राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से बड़ी मार्जिन से जीतकर विधायक बने और बीजेपी की सरकार बनने पर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर पुलिस नक्सल मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए 36 लाख इनाम के 4 माओवादी












Click it and Unblock the Notifications