Chhattisgarh News: 70 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान शुरू, 958 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
Chhattisgarh Assembly Election 2023:छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर आज वोटिंग शुरू हो गई है। दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम राज्य के 8 मंत्रियों और 4 सांसदों समेत 958 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
राज्य विधानसभा चुनाव में इस बार सत्ताधारी दल कांग्रेस ने कुल 90 में से 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता में वापसी करना चाहती है। बीजेपी ने यहां 2003 से 2018 तक लगातार 15 साल तक राज किया है।

निर्वाचन आयोग की जानकारी अनुसार दूसरे चरण में 70 सीटों पर एक लाख 63 हजार 14 हजार 479 मतदाता हैं। दूसरे फेज में 827 पुरुषों, 130 महिलाओं और एक तृतीय लिंग के प्रत्याशी समेत कुल 958 प्रत्याशी मैदान में हैं। रायपुर पश्चिम सीट पर सबसे अधिक 26 प्रत्याशी हैं। जबकि डौंडीलोहारा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 4 प्रत्याशी मैदान में हैं।
दूसरे चरण में 70-70 प्रत्याशी बीजेपी और कांग्रेस से तथा 43 प्रत्याशी आम आदमी पार्टी (आप) से है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से 62, हमर राज पार्टी के 33, से बीएसपी 43 तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस बीजेपी के बीच है।
राजनीतिक पंडितों की जानकारी मुताबिक, बिलासपुर संभाग की कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। इस संभाग की कुछ सीटों पर जोगी की पार्टी और बीएसपी की अच्छी-खासी मौजूदगी है। वहीं, आप भी इस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
राजिम जिले की नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ सीट के 9 मतदान केंद्रों कामरभौदी,गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार,आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा और कोदोमाली हैं में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा जबकि अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक है।
दूसरे चरण में कुल वोटर में से 81,41,624 पुरुष, 81,72,171 महिलाएं और 684 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। दूसरे चरण के लिए 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों में से 700 संगवारी बूथ हैं। जिनका प्रबंधन महिला मतदानकर्मियों द्वारा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications