Chhattisgarh: 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा सड़क सुरक्षा माह, आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक आम नागरिकों और सड़क का इस्तेमाल करने वालों को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौतियों के बारे में जागरूक करने के मकसद से सड़क सुरक्षा माह 2024 आयोजित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा माह के दौरान राज्य के सभी जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

cg news.jpg

सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, परिवहन, पुलिस विभाग, एन.सी.सी, एन.एस.एस., स्काउट गाइड्स एवं स्वयंसेवी और समाजसेवी संस्थाओं तथा विभिन्न संबंधित विभागों के समन्वय और सहयोग से सड़क उपयोगकर्ताओं, विशेष रूप से वाहन चालकों, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमीनार, नेत्र जांच शिविर समेत सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा लोगों के बीच सड़क सुरक्षा की समस्याओं और समाधान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह जागरूकता अभियान सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु एवं घायलों की संख्या कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ के साथ जनजागरूकता हेलमेट रैली, सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऑटो वाहन चालकों का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, आंखों के जांच शिविर आयोजित होंगे।

इस माह स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्लोगन, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा,वहीं ई रिक्शा वाहन चालकों का प्रशिक्षण, बस वाहन चालकों का प्रशिक्षण, गणतंत्र दिवस समारोह में सड़क सुरक्षा पर झांकी और बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स, एम्बुलेंस ड्रायविंग ट्रेनिग, वाहनों का फिटनेस, रेडियम स्ट्रिप्स आदि जांच संधारण, शराब सेवन कर वाहन चालन से होने वाले नुकसान पर रैली आयोजित होगी ।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, बलरामपुर में अवैध परिवहन रोकने चेकपोस्ट पर बेरियर प्रभारी नियुक्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+