छत्तीसगढ़ सरकार का अवैध शराब के खिलाफ एक्शन जारी, महासमुंद में राजस्व विभाग को मिली बड़ी सफलता

Chhattisgarh News: अवैध शराब की सप्लाई और बिक्री को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार बेहद सख्त नजर आ रही है। आबकारी राजस्व सुरक्षा तथा आबकारी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशन में आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है।

इसी तारतम्य में शनिवार को मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी टीम बागबाहरा द्वारा भुसडी घाट, साल्हेभाठा पहुँच कर छापामार कार्रवाई करते हुए होमेश डडसेना निवासी ग्राम परकोट थाना जोंक के आधिपत्य से एक प्लास्टिक बोरी में जेब्रा छाप के 51 पाउच और हिरन छाप के 71 पाउच कुल 122 पाउच कुल 24.40 लीटर उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब, कीमत 4880 रुपए बरामद कर जप्त किया गया तथा आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34 (2), 36, 59 (क) के तहत गैर जमानतीय प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

cg news

उपरोक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक शिव शंकर नेताम तथा आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बागबाहरा विकास बढेंद्र के नेतृत्व में की गयी जिसमें आबकारी स्टॉफ महासमुंद का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने चिकित्सकों को दी डॉक्टर्स डे की बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+