VIDEO: छत्तीसगढ़ की नन्ही Google Girl का वीडियो मचा रहा धमाल, आईएएस,आईपीएस भी कर रहे तारीफ
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आंगनबाड़ी में पढ़ने वाली एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सवालों का बड़ी तेजी से जवाब देती नजर आ रही है।

Google Girl viral Video छत्तीसगढ़ में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक आंगनबाड़ी केंद्र की एक नन्ही सी बच्ची का जवाब सुनकर शायद आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि इंग्लिश मीडियम में पढ़ने वाले इस उम्र के बच्चे भी शायद इतना परफेक्ट जवाब न दे सके। इस वीडियो के वायरल होने के बाद नन्ही गूगल गर्ल और प्रदेश सरकार के आंगनबाड़ी केंद्र की सराहना हो रही हैं।

IPS काबरा ने शेयर किया वीडियो
राजनांदगांव जिले का ग्राम सिंघोला एक छोटा सा गांव है, लेकिन यहां की 3 वर्षीय भव्या विश्वकर्मा का वीडियो जिसने भी देखा, बच्चे की स्मरण क्षमता की तारीफ करता रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया में तो वायरल हो ही रहा है। इसके अलावा प्रदेश के IAS, IPS अफसर भी इसे शेयर कर रहें हैं। छत्तीसगढ़ के IPS व जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा है। ''मिलिए छत्तीसगढ़ की होनहार नन्हीं पापिया से''
Recommended Video

गांव के आंनगबाड़ी केंद्र में पढ़ती है भव्या
दरअसल यह इस वीडियो में एक मासूम बच्ची भव्या ग्राम सिंघोला की निवासी है। इसके पिता का फत्तेलाल विश्वकर्मा व माता का जयश्री विश्वकर्मा है। बच्ची गांव के ही आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती है। अन्य बच्चों की तरह भव्या को भी वहाँ भोजन और प्राथमिक शिक्षा दी जाती है। लेकिन इस बच्चे की याद रखने की क्षमता कमाल की है। बच्ची को ऐसी सामान्य जानकारियां याद है। जिसे बच्चे क्लास टू में जाकर सीखते हैं। वीडियो के अंत में बच्ची कविता सुनाती नजर आ रही है।

बच्ची ने तुतलाती आवाज में कहा "भूपेश बघेल कका"
इस वीडियो में बच्ची से टीचर बड़ी तेजी से सवाल कर रहीं है और नन्ही भव्या उतनी ही तेजी से जवाब दे रही हैं। बच्ची को अपने गांव, सरपंच, व जिले, प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपिता सभी बातें जुबानी याद है। यही नहीं व देश की राजधानी से राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान राष्ट्रीय फल, मिठाई रुपया,भी बता रही हैं। बच्ची को सामान्य बच्चों से ज्यादा सामान्य ज्ञान की बातें याद है। बच्ची ने प्रदेश से मुख्यमंत्री का नाम पूछने पर अपनी तुतलाती आवाज में भूपेश बघेल कका बोलकर सम्बोधित किया।

आनगबाड़ी केंद्रों में मिल रहा पोषण आहार व शिक्षा
प्रदेश के महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले स्कूल की तरह ही बच्चों प्राथमिक शिक्षा के साथ साथ पोषण आहार भी दिया जाता है। इसके साथ ही बच्चों अन्य गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई और व्यवहारिक बातें भी सिखाई जाती हैं। मंत्रालय द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ही गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार देने, रेडी टू इट, वितरण जैसे कार्यक्रम संचालित किए जा रहें हैं। प्रदेश के आनगबाड़ी केंद्रों में लाखों बच्चें रोज पहुंचतें हैं।
यह भी पढ़ें,, भूपेश सरकार ने प्रयास आवासीय विद्यायल के छात्रों को किया प्रोत्साहित, 58 छात्रों का IIT, MBBS के लिये हुआ चयन












Click it and Unblock the Notifications