भूपेश सरकार ने प्रयास आवासीय विद्यायल के छात्रों को किया प्रोत्साहित, 58 छात्रों का IIT, MBBS के लिये हुआ चयन
छत्तीसगढ़ के प्रयास आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले 54 छात्रों का चयन प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में हुआ है। इसके लिए सरकार ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए 50 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की है।

Prayas Residential School छत्तीसगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों ने उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाकर सरकार की योजना की बाल भविष्य सुरक्षा योजना को सफल बनाया है। इसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ के आदिवासी वर्ग के बच्चों ने भी देश के उच्च शिक्षण संस्थान IIT, IIIT, MBBS, NIT में प्रवेश पाकर अपना लोहा मनवाया है। प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालय में पढ़कर इन बच्चों ने कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। सरकार ने इन बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

सरकार ने बढाया हौसला, 58 प्रतिभाओं का किया सम्मान
प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित करने राज्य सरकार के आदिम जाति कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने 58 छात्रों को सम्मानित किया। इसके आलवा उन्हें मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर 50-50 हजार रुपये का चेक भी वितरित किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर के द्वारा न्यू सर्किट हाउस में आयोजित किया गया था। वर्ष 2021-22 में प्रयास आवासीय विद्यालयों ने आईआईटी में 10, एनआईटी में 36, ट्रीपल आईटी में 08, मेडिकल कॉलेज में 04 विद्यार्थियों ने और विभिन्न राज्य स्तरीय परीक्षाओं को मिलाकर कुल 451 विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश प्राप्त किया है।
जानिए छत्तीसगढ़ में क्या है प्रयास
छत्तीसगढ़ में साल 2010 में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत प्रयास आवासीय विद्यालयों की शुरुआत की गई है। जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चोे को शिक्षा दी जाती थी। बाद में इस योजना विस्तार किया गया। गणित और बायो समुह के बच्चों को रखकर सिर्फ कक्षा 9, 10, 11 और 12 कि पढ़ाई कराई जाती है। यहां पढ़ाई के अलावा हॉस्टल कोचिंग की निशुल्क सुविधा बच्चों को दी जाती है। इन बच्चों को PET, JEE, NEET, क्लेट जैसे प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार की किया जाता है। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा भी आयोजित की जाती है। इसका संचालन राज्य शिक्षा मंत्रालय करता है।
प्रदेश के 9 आवासीय विद्यालयों में पढ़ रहे हजारों छात्र
छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के सड्डू, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, अम्बिकापुर, कांकेर, जशपुर, कोरबा, प्रयास आवासीय विद्यालयों का निर्माण किया गया है। छत्तीसगढ़ के 9 प्रयास आवासीय विद्यालयों में हर साल 1155 छात्र एडमिशन लेते हैं। जिसमें छात्राओं के लिए 505 छात्रों के लिए 650 सीटें हैं। इसके अलावाST, SC, OBC, सामान्य वर्ग के अनुसार सीटें आररक्षित है। बस्तर, सरगुजा अंचल के आदिवासी, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के छात्रों को रखकर देश व प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए तैयारी कराई जाती है।
शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने किया सम्मानित
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री आर. एन. वर्मा भी उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर राज्य की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के अधोसंरचना निर्माण के लिए 72 करोड़ 83 लाख 73 हजार रूपए की लागत वाले 32 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें 67 करोड़ 86 लाख 28 हजार रूपए के 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 04 करोड़ 97 लाख 45 हजार रूपए के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
अनुशासित रहकर हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है: आर एन वर्मा
वहीं पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यख आर एन वर्मा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में जो अनुशासित रहकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने वालों को ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है। पुरस्कृत सभी छात्र छात्राओं को एवं उपस्थित उनके परिजनों को बधाई दी। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के. पी. खांडे, कुमारी राजकुमारी दीवान उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग, छत्तीसगढ़ शासन के सचिव डी. डी. सिंह विभागीय आयुक्त के साथ छात्र छात्राओं के माता पिता उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications