Loksabha Election 2024: छत्तीसगढ़ जीतने के बाद लोकसभा की तैयारियों में जुटी BJP, शुरू होगा बैठकों का दौर
Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की कोर कमेटी , प्रदेश पदाधिकारी औरजिला अध्यक्षों की खास बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 'मोदी की गारंटी' पर लोगों को विश्वास है और जैसी जीत विधानसभा में हुई है, वैसी ही लोकसभा में प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेंगे।

सीएम साय ने कहा कि पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की दुर्गति कर दी थी, जनता उससे छुटकारा पाना चाहती थी। जहां भी हम जाते हैं, वहां जनता में भारी उत्साह दिखता है। इस बैठक प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव , विजय शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत कई बड़े नेता शामिल थे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार,फिर भी पूर्व मंत्री कहलायेंगे यह विधायक
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है। प्रदेश में सत्ता सम्हालते ही भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में तेजी से जनाकांक्षाओं की पूर्ति कर रही है। वहीं प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सरल आदिवासी आज इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर कार्य कर रहा है, यह एक बेहद सुखद अनुभव है। वातावरण ऐसा बना दिया गया था कि सभी कहते थे, भाजपा नहीं जीतेगी, लेकिन हम तेज गति से कार्य करते रहे, आंदोलन करते रहे, जनता का साथ मिल रहा था।
नितिन नवीन ने कहा कि लोकसभा चुनावों हमें प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतना है और इसके लिए कार्य में लग जाना है, पूरी मेहनत करना है। 30 सीटों में हम 51 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करने में सफल हुए हैं। हमें इससे भी ज्यादा वोट हासिल करने है। इस लिहाज से जल्द ही बैठकों का दौर भी शुरू होगा और राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा।नबीन ने बताया कि मोर्चा स्तर पर राष्ट्रीय अधिवेशन होंगे, युवा मोर्चा के बैनर तले नव मतदाता के 5 हजार जगहों पर कार्यक्रम होंगे।
नितिन नवीन ने कहा कि महिला मोर्चा लखपति दीदी कार्यक्रम करेगा। सोशल मीडिया वॉरियर्स बनाने का काम करेंगे। पार्टी में नए लोगों को जोड़ने का क्रम जारी रहेगा। पूरे देश में 'गाँव चलो' अभियान होगा। इस तरह के कई कार्यक्रम होंगे। हर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग कमेटी बनाई जायेगी। अगले 4 महीने आगे के कार्यों में लगना है।












Click it and Unblock the Notifications