छत्तीसगढ़: चुनावी मोड में विपक्ष, भाजपा महिला मोर्चा में नई नियुक्तियां
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले संगठन में तेजी से बदलाव कर रही है।सके अलावा कई मोर्चा और प्रकोष्ठों में बदलाव किया गया था।
छत्तीसगढ़ भाजपा में एक बार फिर बड़े बदलाव हुए हैं। चुनावी मोड जाने के बाद संगठन में नए सिरे से नियुक्तियां जारी हैं। अब बीजेपी महिला मोर्चा में नई कार्यकारिणी बनाई है। जिसमे 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 प्रदेश मंत्री बनाये जायेंगे। छत्तीसगढ़ के जिलों के अध्यक्षों की भी लिस्ट जारी की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीमा साहू को रायपुर शहर की जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सोना वर्मा को रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले संगठन में तेजी से बदलाव कर रही है।सके अलावा कई मोर्चा और प्रकोष्ठों में बदलाव किया गया था। बीते साल भाजपा के प्रदेश प्रभारी से लेकर नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications