Chhattisgarh: डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे विजय शर्मा, कहा- जनता से किये सभी वादे होंगे पूरे

Kawrdha News: छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद शनिवार को भाजपा विधायक विजय शर्मा पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया । लोगों में उनके स्वागत के लेकर गजब का उत्साह था। स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब के द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर फूूलमालाओं और अतिशबाजी के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।

cg news

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के स्वागत के लिए राजनादगांव बाईपास से बाइक रैली निकाली गई। रैली मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए गुरुनानक चौक, ऋषभ देव चौक, एकता चौक, सिग्नल चौक, गांधी मैदान पहुंचा। जगह-जगह पर लोगों की भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बाईक रैली ठाकुरदेव चौक के पास पहुंचा। जहां पर विभिन्न संगठनों के द्वारा बूंदी की लडुडुओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत काफिला गुरूद्वारा पहुंचा। वहां पर उन्होंने मत्था टेक कर राज्य की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कवर्धा पहुंचने से पहले यह बेमेतरा भी पहुंचे,जहां दौरान बेमेतरा शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं व शहर के लोगों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। पार्टी ने चुनाव के दौरान जो भी वादे जनता से किए हैं, सभी को पूरा किया जायेगा।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: मंत्री बनने के लिए तैयार हैं MLA ईश्वर साहू, पहले चलाते थे रिक्शा, सुरक्षाकर्मियों ने घेरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+