Chhattisgarh News: स्कूली छात्रों ने किया स्टील पावर प्लांट का भ्रमण, लंबी रेल पात बनते देख बच्चे हुए रोमांचित

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के स्कूली बच्चे समर कैंप के दौरान आयोजित किए गए शैक्षणिक भ्रमण में स्टील प्लांट और पावर प्लांट देखकर रोमांचित हो उठे। जिला प्रशासन रायगढ़ की पहल पर सरकारी स्कूल के बच्चों को स्टील प्लांट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को स्टील उत्पादन से जुड़ी पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी गई। स्टील प्लांट का अवलोकन भी कराया गया। इन बच्चों ने पावर प्लांट का भी भ्रमण किया।

इस अवसर पर स्टील पावर प्लांट के तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों को रॉ मैटेरियल उत्पादन और रॉ मैटेरियल्स एरिया द्वारा आयरन बनाने की प्रोसेस, ऑक्सिजन प्लांट, लम्बी रेल पात बनाने की विधि, लोहे से प्लेट बनाने, लोहे और कोयले की मिक्सिंग, कीलन, कोल वासरी आदि को प्रत्यक्ष दिखाया गया। साथ ही इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

steel power plant

गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सरकारी स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ जिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के निर्देश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में 9 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में कलेक्टर की पहल पर समर कैंप कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में रायगढ़ शहरी क्षेत्र में सरकारी हाई स्कूल चांदमारी, स्वामी आत्मानंद चक्रधर नगर, हाई स्कूल राजीव गांधी नगर, हायर सेकंडरी स्कूल जूट मिल, शासकीय नटवर, हायर सेकंडरी कन्या शाला स्कूल के लगभग 100 से अधिक बच्चों और मार्गदर्शक शिक्षकों ने बुधवार को स्टील और पावर प्लांट का भ्रमण कर विभिन्न प्रकार की मशीनों प्रक्रिया उत्पादन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+