Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा, जनता ने किया आत्मीय स्वागत
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के पहली बार बस्तर आगमन पर नागरिकों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से जोशीला स्वागत किया।

इस दौरान जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक में बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारासीएम साय को परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
शनिवार से सीएम विष्णुदेव साय बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर हैं। बस्तर से 2.50 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और अपरान्ह 3 बजे संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम पांच बजे दुर्ग से शाम 6.30 बजे धमतरी जिले के ग्राम परसवानी पहुंचेंगे। ग्राम परसवानी से रात नौ बजे वापस लौटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications