छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला में मिला कोरोना का पहला मरीज, आगरा से लौटा था गांव
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। अभी तक मुंगेली जिला में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला था। जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर में रुके मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंगेली जिला शुरू से ही ग्रीन जोन में था। अब प्रवासी मजदूरों की लगातार गांव वापसी के बाद से खतरा मंडराने लगा है। इन्हीं मजदूरों में से एक युवक का कोरोना रिपोर्ट अब पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है कि ये मजदूर युवक 16 मई को उत्तर प्रदेश के आगरा से मुंगेली पहुंचा था।

एहतियातन के तौर पर मजदूर के ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर इसका सैंपल रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज से मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। मुंगेली कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि मजदूर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके को सीलबंद कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव मरीज को मंगलवार रात में ही रायपुर रेफर कर दिया गया है।
इसके साथ ही जो भी आवश्यक पहल है वो किया जा रहा है। साथ ही कोरोना पॉजिटिव युवक के ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर जांच की जा रही है। संक्रमित मजदूर बस से आया था। इसके साथ जिले के 40 अन्य मजदूर भी साथ में आये थे। अब उन लोगो की ट्रेसिंग कर सभी के सैंपल लिए जा रहे हैं। साथ ही सभी जिलेवासियों से सतर्कता बरतने की अपील लगातार की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये युवक अपने भाई के साथ क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। इस सेंटर के दूसरे कमरे में 3 अन्य मजदूर भी रह रहे हैं। गांव के इस क्वारंटाइन सेंटर में कुल 5 लोग ही थे।












Click it and Unblock the Notifications