Chhattisgarh: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला हादसे का शिकार, 4 गाड़ियां आपस में टकराईं
Chhattisgarh minister Lakshmi Rajwade accident: छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला हादसे का शिकार हो गया। मंत्री के काफिले में शामिल चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसा उस वक्त हुआ जब मंत्री बलरामपुर के दौरे पर गई थीं। बताया जा रहा है कि हाईवे पर काफिले के एक वाहन चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया जिसके चलते 4 वाहन आपस में टकरा गए।
त्री लक्ष्मी राजवाड़े के हादसे का अपडेट देते हुए सीएम ने कहा कि मंत्री स्वस्थ है। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने कहा, बलरामपुर जिले में मंत्रिमंडल की साथी श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के काफिले की गाड़ियों के आपस में टकराने की सूचना प्राप्त हुई है।
सीएम ने पोस्ट में लिखा, "श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी अभी फोन पर बात हुई है और उन्होंने स्वयं सहित अन्य सभी के सकुशल होने की जानकारी दी है।"

वहीं रिपोर्ट में कहा गया कि सड़क हादसे में मंत्री राजवाड़े को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद मंत्री का चेकअप किया गया है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रविवार को बलरामपुर जिले के दौरे पर थे। मंत्री राजवाड़े की गाड़ी का काफिला नेशनल हाईवे में चल रहा था। इस दौरान एक हाईवा से बचने के लिए मंत्री के काफिल में शामिल फॉलो वाहन ने अचानक ब्रेक जिसके बाद मंत्री के काफिले की 4 गाड़ियां आपस में टकरा गई।












Click it and Unblock the Notifications