नशे की गोली खिलाकर क्लासरूम में ही टीचर लड़की का करता था रेप और गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात

जशपुर। छत्तीगढ़ के जशपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक छात्रा को नशे की दवा देकर लगातार उसका रेप करता रहा। शिक्षक स्कूल में ही पीड़िता को नशे की गोली खिलाकर उससे रेप करता था। इस दौरान जब छात्रा गर्भवती हुई तो उसने उसका गर्भपात करा दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपित शिक्षक राशिद खान पीड़िता के परिजनों को एक लाख रुपये भी दिया और पीड़िता का गर्भपात करा दिया।

आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर नारायणपुर पुलिस ने शिक्षक और जनपद सदस्य के खिलाफ अनाचार का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मुख्य आरोपित शिक्षक राशिद खान फरार बताया जा रहा है। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने कुनकुरी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी पीके भट्टनागर को पद से हटा दिया गया है।

नशे की गोली खिलाकर करता था रेप

नशे की गोली खिलाकर करता था रेप

साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के सारे स्टाफ को सस्पेंड भी कर दिया है। दरअसल, यह पूरा मामला जशपुर जिले के नारायणपुर थाना इलाके का है, जहां आरोपित राशिद खान छात्रा को नशे का सेवन कराता था और स्कूल में ही उसके साथ रेप करता था। इस दौरान छात्रा को कुछ भी नहीं पता होता था। इस बात की जानकारी उसने किसी को भी नहीं दी।

मासिक धर्म नहीं होने पर हुआ मामले का खुलासा

मासिक धर्म नहीं होने पर हुआ मामले का खुलासा

छात्रा के परिजनों के मुताबिक करीब दो महीने से छात्रा का मासिक धर्म नहीं आया तो चिंता होने लगी। जब छात्रा से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथ हुए गलत काम के बारे में बताया। इसके बाद छात्रा को कुनकुरी के निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए लाया गया, जहां उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। परिजनों का आरोप है कि जब वो जांच से वापस आ रहे थे तो राशिद पीड़िता से मिला।

डरा-धमका कर गर्भपात कराने का आरोप

डरा-धमका कर गर्भपात कराने का आरोप

इसके बाद उसे डरा-धमकाकर कुनकुरी के निजी नर्सिंग होम में उसका गर्भपात करवा दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल के सारे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। शिक्षा अधिकारी एन कुजूर ने मामले में दोषी आरोपित राशिद अनवर खान सहित 6 स्टाफ निलंबित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+