Chhattisgarh Election: जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 नेताओ ने छोड़ी पार्टी,किया कांग्रेस में प्रवेश

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव तारीख की घोषणा होने से पहले राजनीतिक दलों के भीतर उथल पुथल जारी है। कांग्रेस और भाजपा के भीतर नेताओ के प्रवेश जारी हैं। छत्तीसगढ़ के प्रथम सीएम अजीत जोगी की बनाई पार्टी ' जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़" से कार्यकर्ताओं का अन्य दलों में प्रवेश जारी है। दल-बदल के दौर में गुरुवार सुबह खबर आई कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यानि JCCJ के 3 नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

JCCJ CHHATTISGARH

रायपुर में इन नेताओ को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने इन्हें कांग्रेस में प्रवेश दिलाया है। चंद्रपुर की गीतांजलि पटेल, खुज्जी से जनरैल सिंह भाटिया और मानपुर से संजीद ठाकुर समेत 500 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। ज्ञात हो कि राज्य में अभी आचार सहिंता नहीं लगी है। फ़िलहाल कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची भी जारी नहीं की है। इसी बीच जोगी कांग्रेस के लिए 2018 में चुनाव लड़ चुके 3 नेताओं का कांग्रेस में प्रवेश चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

ज्ञात हो कि दिवंगत नेता, पूर्व सीएम अजीत जोगी ने कांग्रेस अलग होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का निर्माण किया था। इस दल ने 2018 में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी,लेकिन अजीत जोगी के निधन के बाद उनके पुत्र अमित जोगी पार्टी को संभाल नहीं सके हैं,तभी से लगातार जोगी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें OPINION: जीरो टालरेंस की नीति में छत्तीसगढ़ बना नंबर 1, CM भूपेश बघेल की अगुवाई में जनता को मिला न्याय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+