Chhattisgarh: कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार की बिगड़ी तबीयत, CM भूपेश बघेल ने जाना हालचाल

Chhattisgarh: खून में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंत्री रूद्र कुमार गुरु का इलाज सप्ताहभर से रायपुर में ही चल रहा था।

guru rudra kumar bhupesh

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद भेजा किया गया है। शनिवार को मंत्री गुरु रुद्रकुमार स्टेट प्लेन से मंत्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं। इससे पूर्व उनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा था। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार से टेलीफोन पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंत्री रूद्र कुमार गुरु का इलाज सप्ताहभर से रायपुर में ही चल रहा था। खून में इंफेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आगे बेहतर इलाज के लिए मंत्री दोपहर 12 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं।

यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग को उत्कृष्टता पुरस्कार, फसल बीमा के क्रियान्वयन में पाई सफलता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+