Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG News: दोस्ती पर भारी पड़े जरा से पैसे, जुआ खेल रहे CMO दोस्त ने स्वास्थ्य कर्मी फ्रेंड को दी ऐसी खौफनाक सजा

Chhattisgarh News: जुआ खेलना कभी-कभी कितना खतरनाक साबित हो सकता है। इसका अहसास आपको इस वारदात को जानकर हो जाएगा। गरियाबंद में जुआ खेल रहे दोस्तों के बीच जुआ खेलने के दौरान ऐसा विवाद हुआ कि दोस्तों ने मिलकर एक की जान ही ले ली।

जानकारी अनुसार गरियाबंद में नगर पंचायत के सीएमओ ने एक स्वास्थ्य कर्मचारी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जुआ खेलने के दौरान जीत का हिसाब पूछने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। वारदात के बाद आरोपी सीएमओ और उसके दोस्त मौके से फरार हो गए। वारदात फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

CMO friend killed health worker

आरंग के समोदा नगर पंचायत में सीएमओ केशराम साहू और गोहारापदर में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी नेम सिंह ध्रुव दोनों सेंदर गांव के निवासी हैं। दीपावली की छुटि्टयों में दोनों गांव आए थे। सोमवार को गौरा-गौरी का विसर्जन होना था। इस दौरान केशराम अपने दोस्तों और नेम सिंह ध्रुव के साथ जुआ खेलने लगे थे।

जुआ खेलने के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी नेम सिंह ध्रुव ने केशराम से हार-जीत की स्थिति पूछी। आरोप है कि इस पर सीएमओ केशराम साहू आग बबूला हो गया और उसने गुस्से में धमकी देते हुए नेम सिंह को औकात में रहने के लिए कहा। इसके चलते विवाद बढ़ गया और आरोपी केशराम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नेम सिंह पर हमला करने लगा।आरोपियों ने नेम सिंह को लात-घूंसों से जमकर पीटा और लहूलुहान हालत में उसे घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल नेम सिंह को पास स्थित महासमुंद जिले के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के समय उसने दम तोड़ दिया।

एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक के जानकारी अनुसार आरोपियों और नेम सिंह के बीच जरा से विवाद में झगड़ा हुआ है। इसके चलते आरोपियों ने नेम सिंह को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि महासमुंद में उपचार के दौरान मौत होने के चलते वहां मर्ग कायम किया गया है। डायरी आने के बाद हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+