Chhattisgarh Elections 2023: जगदलपुर सीट पर वोट शेयर के पैमाने पर भाजपा कमजोर या मजबूत? पढ़िए पूरी गणित

Chhattisgarh Assembly Election 2023: जगदलपुर विधानसभा या लोकसभा सहित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पूरा दारोमदार वोट शेयरिंग पर होता है। जिस पार्टी के प्रत्याशी को जितने ज्यादा प्रतिशत मत मिलते हैं, उतनी ही वोट शेयरिंग उस पार्टी को मानी जाती है।

इसी वोट शेयरिंग को बढ़ाने की जद्दोजहद में प्रत्याशी लगातार लोगों से जनसंपर्क करते हुए अपने पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन पिछले चुनावों पर नजर डालें तो भाजपा की वोट शेयरिंग लगातार घटते क्रम पर है, जबकि कांग्रेस की वोट शेयरिंग बढ़ती जा रही है।

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद 2003 में पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में जगदलपुर सीट पर भाजपा को जहां 56.48 प्रतिशत वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस की वोट शेयरिंग 28.12 प्रतिशत थी।

इसके बाद 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की वोट शेयरिंग में गिरावट हुई और 48.10 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस की वोट शेयरिंग में ईजाफे के साथ 32.78 प्रतिशत वोट पड़े। 2013 में फिर भाजपा की वोट शेयरिंग बढ़कर 49.87 प्रतिशत हुई, लेकिन 2018 में ये वोट प्रतिशत 33.95 पर आ गया। जबकि कांग्रेस की वोट शेयरिंग जगदलपुर की सीट पर बढ़ते क्रम पर रही और 2013 में 37.05 और 2018 में 52.92 प्रतिशत दर्ज हुई।

साल 2003 में भानपुरी सीट रही, जहां भाजपा की वोट शेयरिंग 47.35 प्रतिशत थी, जबकि कांग्रेस के 34.20 प्रतिशत वोट मिले। इधर 2008 में भानपुरी की सीट विलोपित हो गई और बस्तर विधानसभा का गठन परिसीमित किया गया।

उस समय हुए चुनाव में भाजपा को 41.17 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 39.94 प्रतिशत मत मिले थे। 2013 में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा और 50.59 प्रतिशत रहा, जबकि भाजपा का वोट प्रतिशत 33.85 ही रह गया। 2018 में भाजपा को 31.91 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 58.01 प्रतिशत मत मिले।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+