Chhattisgarh Election: कौन सी हैं वो 2 सीटें? जहां 100 से भी कम वोट के अंतर से BJP ने कांग्रेस को पटका
Chhattisgarh Election: 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य में अपनी सबसे बड़ी चुनावी जीत दर्ज की, जिससे लगातार दूसरी बार भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
बीजेपी ने 46 फीसदी से अधिक वोट शेयर के साथ 54 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस 42 फीसदी से अधिक वोट शेयर के साथ 35 सीटें जीतने में सफल रही। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट जीती। खास बात रही कि 100 से भी कम वोटों के अंतर से BJP ने दो सीटें (कांकेर और अंबिकापुर सीट) झटकीं हैं।

कांकेर विधानसभा सीट पर रोचक लड़ाई
कांकेर विधानसभा सीट में इस बार रोचक लड़ाई थी। बीजेपी प्रत्याशी आशाराम नेताम ने मात्र 16 मतों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार शंकर धुव्रा को हार का सामना करना पडा। कांकेर विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी। आपको बता दें कि इस सीट पर 2018 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
अम्बिकापुर सीट पर कांग्रेस को झटका
इस सीट पर भी रोचक लड़ाई देखने को मिली। बीजेपी उम्मीदवार राजेश अग्रवाल ने महज 94 मतों से कांग्रेस उम्मीदवार टी.एस.सिंहदेव को शिकस्त दी। टी.एस. सिंह देव को इस चुनाव में 90686 वोट मिले, जबकि उनके कट्टर प्रतिद्वंदी राजेश अग्रवाल ने 90686 वोट मिले। यहां कांग्रेस को बडा झटका लगा है। आपको बता दें कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस की तरफ से टी.एस. बाबा इस सीट पर उम्मीदवार थे।
दो चरणों में हुए थे मतदान
आपको बता दें कि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के मतदान दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को हुए थे। मतदान प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा।









Click it and Unblock the Notifications