Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh Exit Poll: एग्जिट पोल पर बोले छत्तीसगढ़ BJP के अध्यक्ष अरुण साव, हमारा सैंपल साइज बहुत बड़ा है

Chhattisgarh Election Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अरुण साव ने एग्जिट पोल में बताये जा रहे अनुमान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अरुण साव ने कहा कि एग्जिट पोल सीमित सैंपल साइज का होता है। भारतीय जनता पार्टी का सैंपल साइज बहुत बड़ा है। हमारे पास कार्यकर्ताओं की लंबी फेहरिस्त है।

chhattisgarh bjp exit poll

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आगे कहा कि मैं डेढ़ साल से पूरे छत्तीसगढ़ में घूम रहा हूं। एक-एक विधानसभा में गया। जनता से संवाद किया। कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उस आधार पर मैं बहुत स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को जब मतगणना होगी, तब भाजपा की सरकार बनेगी और कमल खिलेगा।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Exit Poll: एग्जिट पोल के बाद टी एस सिंहदेव की प्रतिक्रिया, कौन होगा Next सीएम? का दिया जवाब

अरुण साव ने आगे कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ की जनता के सामने प्रस्तुत की है, लगातार हमारे केंद्रीय नेताओं के प्रवास हुए हैं, सभाएं हुई हैं और कांग्रेस सरकार की जो विफलताएं हैं, हर वर्ग की जनता को कांग्रेस की सरकार ने ठगने का काम किया, धोखा देने का काम किया। अपराध का गढ़ बना दिया। नशे का गढ़ बना दिया। भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। विकास पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। एक भी काम ऐसा नहीं किया, जिसे वह अपनी उपलब्धि बता सके। इसलिए 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Exit Poll: छत्तीसगढ़ में Peoples Pulse Exit Poll ने दिया कांग्रेस को बहुमत, मिल रही हैं इतनी सीटें

अरुण साव ने कहा कि एग्जिट पोल एक अनुमान है। तब भी जिस तरह के रुझान एग्जिट पोल में सामने आए हैं, वे कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा सदमा हैं और भाजपा के इस विश्वास पर मुहर लगा रहे हैं कि जनता ने कांग्रेस को छुट्टी दे दी है। भाजपा को छत्तीसगढ़ के विकास और जनसेवा की जिम्मेदारी मिल रही है। यह केवल एक झलक है कि 80 पार के दावे करने वाली कांग्रेस किसी सर्वे में इसके आधे पर नजर आ रही है तो भाजपा 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Exit Poll के आंकड़ों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ में असमंजस, सीएम भूपेश बघेल ने बताया अपना अनुमान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+