Chhattisgarh Exit Poll: एग्जिट पोल के बाद टी एस सिंहदेव की प्रतिक्रिया, कौन होगा Next सीएम? का दिया जवाब
Chhattisgarh Election Exit Poll 2023: एग्जिट पोल के आंकड़ों पर अब बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिंहदेव ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस 60 सीटों के नजदीक रहेगी।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि जनता जो देगी उसे स्वीकार करेंगे। सिंहदेव ने आगे कहा कि नए मतदाता कई तरह के नए प्रभाव में आते हैं। सोशल मीडिया का जमाना है।
क्या इस बार टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हाईकमान जिन्हें कहेंगे। हमने आपस में सभी राज्य के नेताओं के साथ बातचीत की है। सभी की यही राय है कि जो हाईकमान फैसला लेंगे। गौरतलब है कि टी एस सिंहदेव 2018 में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे,हालांकि आलाकमान ने भूपेश बघेल का मुख्यमंत्री बनाया था।
यह भी पढ़ें स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने लिखा पर्चा, बताया छत्तीसगढ़ में बनेगी किसकी सरकार? कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
आगामी 3 दिसंबर 2023 को घोषित होने से पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सामने आ गया है। इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। वहीं अन्य को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।
ज्ञात हो कि तमाम एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, जोहर छत्तीसगढ़, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी,हमर राज पार्टी, सीपीआई सहित कई अन्य दल चुनावी मैदान में हैं।
याद रहे कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में दो चरणों में मतदान हुए हैं। पहले चरण के लिए 20 सीटों पर 7 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में कुल 24137 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। वहीं, वोटों की गिनती कुल 1724 राउंड में होगी।












Click it and Unblock the Notifications