Chhattisgarh Exit Poll के आंकड़ों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ में असमंजस, सीएम भूपेश बघेल ने बताया अपना अनुमान
Chhattisgarh Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है। इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना खुद का अनुमान भी बताया है।

कई एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों का फैसला अधिक नहीं हैं। कांग्रेस के भीतरखाने में चर्चा है कि भाजपा ऑपरेशन लोटस चलाकर बहुमत हासिल कर सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के विधायकों को दिल्ली शिफ्ट करने और ऑपरेशन लोटस की चर्चाओं पर कहा कि विधायकों को शिफ्ट करने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है और भाजपा वाले कुछ नहीं कर पाएंगे। उन्होने आगे कहा कि हम पूरी बहुमत से आयेंगे।
इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के 75 से अधिक विधायक चुनाव जीतकर आयेंगे। बीजेपी चुनावों में दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पायेगी। जनता ने कांग्रेस सरकार के 5 वर्ष के कामों और सीएम भूपेश बघेल के चेहरे को देखकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है।












Click it and Unblock the Notifications