Chhattisgarh Exit Poll: छत्तीसगढ़ में Peoples Pulse Exit Poll ने दिया कांग्रेस को बहुमत, मिल रही हैं इतनी सीटें

Chhattisgarh Election Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में केवल 3 दिन बचे हैं। इस बीच पीपुल्स पल्स प्री-पोल सर्वे के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है।

CONGRESS 1
पीपुल्स पल्स प्री-पोल सर्वे के एग्जिट पोल में कांगेस को 54 से 64 सीटें मिल रही हैं। जबकि भाजपा को 29 से 39 सीटें मिल मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीँ बहुजन समाज पार्टी को 2 सीटे मिल रही है।

यह भी पढ़ें स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने लिखा पर्चा, बताया छत्तीसगढ़ में बनेगी किसकी सरकार? कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

इस सर्वे में वोट शेयर के मामले में कांग्रेस और बीजेपी में बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक सत्तारूढ़ कांग्रेस को 47 प्रतिशत मतदाताओं का साथ मिलता दिख रहा है,जबकि भाजपा के खाते में 42 फीसदी वोट जाने का अनुमान है. वहीं, अन्य दलों को 11 % वोट मिलने के आसार है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें है। किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 46 सीटें पाना जरुरी है।

यह भी पढ़ें CG Assembly Election: छत्तीसगढ़ में संभावित विधायकों पर कड़ी नजर, परिणाम से पहले बुक हुए 3 चार्टर प्लेन

इधर एग्जिट पोल सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उम्मीद जताई है कि एक्जिट पोल के नतीजो से भी बेहतर छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आयेंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अबकी बार तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनायेगी।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि कांग्रेस के 75 से अधिक विधायक चुनाव जीतकर आयेंगे। भाजपा चुनावों में दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पायेगी। जनता ने कांग्रेस सरकार के 5 साल के कामों और सीएम भूपेश बघेल के चेहरे को देखकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Exit Poll 2023: एक्जिट पोल के नतीजे से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जश्न, सुशील आनंद ने दिया रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+