CG: नक्सलियों के आतंक के बीच वरदान बनी वायुसेना, 860 से ज्यादा पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों से वापस लाया

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए जहां पूरा सरकारी तंत्र जुटा रहा, वहीं बस्तर में भारतीय वायुसेना ने भी अपना योगदान शांतिपूर्ण मतदान करवाने में दिया है।

बताया जाता है कि 7 नवंबर को मतदान संपन्न करवाने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद मतदान दलों को पोलिंग बूथों तक छोड़ने और लेकर आने के लिए ली गई। सरकारी तंत्र के साथ ही भारतीय वायुसेना ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।

polling stations.

मालूम हो कि 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर संभाग की 12 सीटों समेत कुल 20 सीटों पर मतदान हुआ। बस्तर संभाग की 12 सीटों में से सुकमा, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिलों के कुल 156 मतदान केंद्र ऐसे थे, जहां तक मतदान दलों को पहुंचाया जाना किसी चुनौती से कम नहीं था। इन 156 मतदान केंद्रों में 860 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन कर्मचारियों को 4 से 6 नवंबर के बीच 3 दिनों में ही भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से पहुंचाया गया।

इसके बाद मतदान संपन्न होने के बाद भी क्रमबद्ध तरीके से सभी कर्मचारियों को वापस लाने में भी 3 दिनों का समय लगा। भारतीय वायुसेना की मदद से मतदान दलों के हर सदस्य के साथ ही ईवीएम व मतदान सामग्री सुरक्षित जिला मुख्यालय वापस लाए जा सके। गुरूवार की शाम तक सभी मतदान दलों को वापस छोड़ दिया गया।

मालूम हो कि हेलीकॉप्टर के जरिए मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाना और उन्हें सुरक्षित तरीके से जिला मुख्यालय तक वापस लेकर आना बड़ी चुनौती थी। सुरक्षा के नजरिए से अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ भारतीय वायुसेना ने स्थानीय प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार भारतीय वायुसेना ने स्थानीय प्रशासन व केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय बनाकर 6 दिनों में 860 मतदान कर्मियों को लेकर जाने और वापस लाने का काम किया है।

निर्वाचन आयोग की कार्ययोजना के तहत अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में मतदान करवाने रवाना हुए दलों को सुरक्षा बलों के कैंपों में ठहरवाया गया। मतदान दिवस पर दल केंद्र पहुंचे और उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान करवाया। इसके बाद वापस कैंप पहुंचे दल के सदस्यों को हेलीकॉप्टर के जरिए ही वापस लाने की कार्रवाई भी भारतीय वायुसेना द्वारा की गई।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि बस्तर संभाग में विधानसभा चुनाव की निर्वाचन प्रकिया के तहत तैनात सभी अफसर व सदस्यों ने लोकतंत्र के इस पर्व में पूरी शिद्दत से काम किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने बीते 6 दिनों में लगातार अपना दायित्व पूरा किया। इसके साथ ही मतदान दलों को सुरक्षित लेकर जाने और लाने में भारतीय वायुसेना के कार्यों की सराहना भी की है।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+