CG News: बिलासपुर संभाग में BJP के दिग्गज नेताओं का जादू बेअसर, क्या पार्टी को मुसीबत से निकाल पाएंगे मोदी?

Modi Visit CG: छत्तीसगढ़ में भाजपा विधानसभा के चुनाव में हर हाल में वापसी करना चाहती है। यही कारण है कि प्रदेश स्तर से लेकर केंद्रीय नेतृत्व लगातार एड़ी-चोटी का जोर यहां लगा रहा है। इस चुनावी साल में पीएम मोदी भी लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। रायपुर के बाद अब पीएम मोदी सबसे बड़े संभाग बिलासपुर का दौरा करने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े राजनैतिक केंद्र बिलासपुर में पार्टी को मुसीबत से निकालने के लिए 30 सितंबर को पीएम मोदी नेताओं को जीत का मंत्र देंगे। लेकिन पीएम मोदी के दौरे को लेकर यही सवाल उठा रहा है कि अमित शाह के बाद क्या मोदी आंचल में बीजेपी को मुसीबत से निकाल पाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चल रहे भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन अवसर पर सभा को संबोधित करेंगे। इस विशाल सभा का आयोजन सीपत रोड साइंस महाविद्यालय ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारी पूर्ण कर ली है। बारिश को देखते हुए वाटर प्रूफ डोम बनाया गया है।

Chhattisgarh Election 2023

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के जानकारी अनुसार भाजपा की ये दोनों परिवर्तन यात्राए प्रदेश के 85 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 30 सितंबर को बिलासपुर पहुंचेगी‌। समापन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साइंस महाविद्यालय स्थित ग्राउंड में होने वाली विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सभा में सुरक्षा को लेकर DGP अशोक जुनेजा और चीफ सेक्रेट्ररी अमिताभ जैन ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक की है। हर जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

छत्तीसगढ़ में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है‌। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सभा को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है‌। इस विशाल कार्यक्रम में एक लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटाने का दावा किया जा रहा है‌।

बता दें कि परिवर्तन महासंकल्प रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी रोड शो भी करेंगे, जिसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात किए गए हैं। मोदी इस आम सभा के लिए हेलीकाप्टर से दोपहर 2 बजे साइंस महाविद्यालय ग्राउंड परिसर में बने हेलीपैड में उतरेंगे। इस सभा को लेकर प्रदेश बीजेपी प्रभारी ओम माथुर और संगठन के प्रमुख नेता व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके है। विशाल सभा के लिए निर्धारित जगह से कुछ दूरी पर 3 हेलीपैड का निर्माण किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+