छोटा भाई गया जेल तो बड़ा भाई उसकी पत्नी के साथ बनाने लगा शारीरिक संबंध फिर...
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के मड़ेली गांव में अवैध संबंध के चलते हत्या का मामला प्रकाश में आया है, जहां छोटे भाई के जेल चले जाने पर बड़े भाई का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध शुरू हो गया, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई। इसके बाद महिला ने अपने देवर और भाई के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। आरोपित देवर चार साल पहले ही हत्या और मारपीट के मामले में जेल से छूटकर आया था। वहीं महिला का आरोपित भाई 5 महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था।

मृतक रूपसिंह के शरीर पर मिला चोट का निशान
सोमवार को सुबह 8 बजे पुलिस को सूचना मिली की मड़ेली के रहने वाले रूपसिंह कमार की हत्या कर दी गई है। जानकारी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो रूपसिंह का शव कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर कार्रवाई की। मृतक रूपसिंह के गले पर हाथ के निशान और शरीर के की हिस्सों पर मारपीट के निशान मिले। पुलिस ने परिजनों का बयान लिया।

अवैध संबंध के चलते हुई हत्या
पुलिस को शक हुआ की रूपसिंह की हत्या की गई है। जांच के बाद मृतक रूपसिंह की पत्नी दशरी बाई, छोटे भाई रुपेश और साले श्रवण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कीगई। इस दौरान तीनों ने ही हत्या के जुर्म को कबूल कर लिया। मगरलोड पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित भाई और साले को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एसपी बीपी राजभानू ने बताया कि मृतक रूपसिंह के अवैध संबंध और पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है।

पत्नी ने देवर और भाई के साथ मिलकर किया अपराध
पुलिस के मुताबिक मृतक रुपसिंह का 5 महीने पहले अपने साले श्रवण कुमार के साथ विवाद हुआ था। इस मामले में श्रवणकुमार पर धारा 307 के तहत अपराध दर्ज हुआ था और वह जेल गया था। श्रवण इस बात बदला लेना चाहता था। इसी तरह रूपसिंह का छोटा भाई आरोपी रुपेश मरकाम भी एक मामले में जेल में था तो उसकी पत्नी के साथ रूपसिंह ने संबंध बनाए थे।

सबक सिखाने के लिए वारदात को दिया अंजाम
पत्नी दशरी बाई इन अवैध संबंधों के कारण खफा थी। वह भी पति रूप सिंह को सबक सिखाना चाहती थी। तीनों रूप सिंह से खफा थे इसी कारण तीनों ने एक राय होकर रुपसिंह की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications