छत्तीसगढ़ः भाई की हत्या की सजा काट वापस घर आकर दो बच्चियों को जा रहा था कुल्हाड़ी से काटने फिर...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के तरसीवा गांव में एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई। जेल की सजा काट कर घर आया युवक पड़ोसी के बच्चियों को अगवा कर उन्हें मौत के घाट उतारने वाला था कि इससे पहले बड़े सूझबूझ के साथ युवक के भाई ने दोनों बच्चियों को बचा लिया। तरसीवां गांव निवासी गैंदलाल साहू अपने सगे भाई की हत्या के मामले में जेल काट चुका है। उसने अपने पड़ोस में रहने वाली दो बच्चियों को अगवा कर लिया। बच्चियां सगी बहनें हैं और उनकी उम्र करीब डेढ़ साल और चाल साल है।

भाई की भी कर चुका है हत्या

भाई की भी कर चुका है हत्या

गैंदलाल दोनों बच्चियों पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला ही थी कि गैंदलाल के एक भाई ने उसे देख लिया। इसके बाद उसने बड़ी ही समझदारी से गैंदलाल को बातों में उलझाकर रखा फिर दोनों बच्चियों को सकुशल वहां से निकाल दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले को लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि गैंदलाल शुरू ही असमान्य स्वभाव का था। उसने अपने भाई की हत्या कर दी थी, जिसमें उसे सजा भी हुई।

गवाही देने पर पड़ोसी से रखता था रंजिश

गवाही देने पर पड़ोसी से रखता था रंजिश

उस वक्त पड़ोसी ने गैंदलाल के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी थी तभी से वो इनको अपना दुश्मन मान चुका था। जेल से लौटने के बाद वो अपने बच्चों को आए दिन मारता-पीटता थ, जिसे उसके पड़ोस में रहने वाली महिला देखती थी तो गैंदलाल को टोक दिया करती थी। ये बात गैंदलाल को नागवार गुजरी। इस बात का बदला लेने के लिए उसने महिला के बच्चों की हत्या करने की साजिश रची।

आरोपित युवक के भाई ने बच्चियों की बचाई जान

आरोपित युवक के भाई ने बच्चियों की बचाई जान

फिर मौका मिलते ही दोनों बच्चियों को अगवा कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपित गैंदलाल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अगर गैंदलाल का भाई समय रहते न देखा होता तो आज एक बड़ी घटना घट जाती है। वहीं धमतरी के एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि गांव वालों की सतर्कता से एक निर्मम हत्या टल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+