बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी यह प्रतिक्रिया

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले में स्थित बोरसी की बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। इस विस्फोट में बड़ी संख्या में जनहानि होने की आशंका व्यक्त की जा रही है,जबकि कई लोग गंभीर तौर से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए रायपुर एम्स और मेकाहारा भेजा गया है। इस विस्फोट के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त जा रही है। फ़िलहाल विस्फोट का कारण अज्ञात है। घटना की सुचना मिलते ही बेरला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं।

बोरसी की स्पेशल ब्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। गृमहंत्री विजय शर्मा ने पत्रकरों से कहा कि बेमेतरा के पिरदा गांव में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है। अभी कितने लोगों की मौत हुई यह स्पष्ट नहीं है, किंतु जितनी कम जनहानि हो उतना ही अच्छा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और रेस्क्यूबचाव अभियान जारी है।

cg news

बहराहल बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल लाया गया हैं। यहां इलाज के दौरान एक मजदुर की मौत हो गई है। कई घायलों का इलाज अभी भी जारी जारी है। बहरहाल यह बताना अभी मुश्किल है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या कितनी रहने वाली है। सभी घायलों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना पिरदा गांव में स्थित स्पेशल ब्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में घटी है। घटना की सुचना मिलने के बाद रायपुर और दुर्ग से फायर ब्रिगेड की टीम और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। रायपुर से 01 और दुर्ग से 02 दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई है। साथ ही रायपुर से SDRF की 20 सदस्यों की रेस्क्यू टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बड़ा हादसा, बारूद फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 9 के मारे जाने की खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+