छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया दावा, भाजपा 370 से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक्जिट पोल के सामने आए अनुमानों को भाजपा और एनडीए के पक्ष में बताया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 370 जनभावनाओं का विषय था। इसी तरह भाजपा 370 से अधिक और एनडीए का 400 सीट लाने का अनुमान है। भाजपा ने 2014 में अकेले 282 सीटों पर जीत हासिल की थी, 2019 के चुनाव में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

विजय शर्मा ने आगे कहा कि उन दोनों चुनावों में एऩडीए को क्रमश 336 और 353 सीटें मिली थीं। भाजपा और एनडीए की सीट उत्तरोत्तर बढ़ रही है। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को 370 और एनडीए को 400 सीट मिलेगा।

vijay sharma

जनता ने आज तक एन्टी इनकंबेंसी सुना था । लेकिन मोदी जी के आने के बाद प्रो इनकंबेंसी चलन में आ गया है और यह लगातार सतत जनता की सेवा का परिणाम है और जनता के प्रति इसी सेवा भाव के कारण भाजपा अपने लक्ष्य 'अबकी बार 400 पार' को हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम विष्णुदेव साय ने जताई खुशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+