Chhattisgarh: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस वालों के साथ खेली होली, जमकर बजाया नगाड़ा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली और नगाड़ा भी बजाया। ज्ञात हो कि वह राज्य के गृहमंत्री भी हैं। मंगलवार को पुलिस वालों के होली में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए,वह दोपहर 12 बजे रायपुर के पुलिस कालोनी पहुंचे। यहां उपमुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों के साथ होली खेली उनको शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उन्होंने नगाड़ा भी बजाया और फाग गीत गाए।

छत्तीसगढ़ में होली के दूसरे दिन ड्यूटी पर तैनात राजधानी रायपुर के पुलिसकर्मियों ने होली का त्योहार मनाया। रायपुर में रंगों के त्योहार होली को लेकर दो दिन लगातार ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिसकर्मी आज रंग और गुलाल में सराबोर दिखे।
होली में निरंतर 48 घंटे की ड्यूटी के बाद मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने अपने परिवार के साथ होली का त्योहार सेलिब्रेट किया। रायपुर जिला पुलिस ने घर से दूर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने के पुलिस लाइन में जश्न की व्यवस्था की थी। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ रंग खेलने और बधाई देने गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ नगाड़ा बजाया और होली खेली।
यह भी पढ़ें सीएम विष्णुदेव साय ने परिवार के साथ मनाई होली, छत्तीसगढ़ की जनता को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications