CHHATTISGARH: भूपेश कैबिनेट का अहम फैसला, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि
DA Increase Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने जा रही है। गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के हित में 5% डीए वृद्धि करने का बड़ा फैसला लिया गया है।

सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हेंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आप सबके साथ साझा करना चाहूँगा कि आज हमने कैबिनेट की बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए) में 5% की वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
इससे पूर्व संभावना जताई जा रही थी कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला ले सकती है। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण का वादा किया था।जिसको लेकर सरकार की तरफ से कवायद भी चल रही है। जीएडी सभी विभागों से संविदा कर्मचारियों के संबंध में जानकारी मंगवाई जाचुकी है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ गौमूत्र की खरीदी जारी, गौठानों में किया गया सवा 8 लाख रुपये का गौमूत्र क्रय












Click it and Unblock the Notifications