छत्तीसगढ़ः ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच 34 नए संक्रमित मिले, 21 हजार 752 सैंपल की हुई टेस्टिंग
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के चार लोग पिछले सप्ताह विदेश से लौटे थे, जो ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आ गए थे। वहीं केंद्र सरकार ने जब प्रशासन को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। हालांकि जब उन चारों व्यक्तियों की टेस्टिंग की गई तो कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। उन्हें होम क्वारंटाइन में रखा गया है। अब प्रशासन उनके सात दिन की क्वारंटाइन अवधि के पूरा होने का इंतजार कर रहा है ताकि दूसरी बार भी सैंपल लिया जा सके।

बताया जा रहा है कि 14, 15 व 16 तारीख की उड़ानों से अमेरिका और यूके से लौटे यात्रियों में दूसरे राज्यों के लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट अब आई है, उनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण पाया गया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने उन फ्लाइट से यात्रा कर चुके यात्रियों की सूचना संबंधित राज्यों को दी। इस लिस्ट में चार लोग रायपुर के भी है।
बताया जा रहा है कि उनकी प्रारंभिक जांच हो चुकी है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनको सात दिन के क्वारंटाइन में रखा गया है। सात दिन पूरा होने पर उनका फिर से सैंपल लिया जाएगा। 27 नवंबर से 20 दिसंबर तक 2100 से अधिक लोग छत्तीसगढ़ आ चुके हैं।
Recommended Video
वहीं मंगलवार को छत्तीसगढ़ में 21 हजार 752 सैंपल की टेस्टिंग हुई। इसमें से 34 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें सबसे ज्यादा 9 संक्रमित रायगढ़ जिले के हैं । रायपुर और कोरबा में 6-6 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं दुर्ग और बिलासपुर में तीन-तीन नए नरीज सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि मंगलवार को किसी की कोरोना के चलते मौत नहीं हुई।
वहीं 34 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। राज्य के पांच जिलों में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है। इनमें बेमेतरा, महासमुंद, जशपुर, कोंडागांव और नारायणपुर में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदा बाजार, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications