CHHATTISGARH: अनुराग सिंह ठाकुर पर बरसी कांग्रेस, कहा- झूठ बोलने आये थे रायपुर

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मी तेज है। गुरुवार को राज्य की राजधानी रायपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पहुंचे, उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भाजपा की तरफ से भूपे एप लांच की, तो कांग्रेस बिफर गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने तत्काल प्रेस कांफ्रेंस लेकर भाजपा पर पलटवार किया।

CG CONGRES PC

शुक्ला ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलने की जो श्रृंखला शुरू किया है उनके मंत्री अनुराग ठाकुर उसी झूठ की श्रृंखला को आगे बढ़ाने आये थे। शुक्ला ने आगे कहा कि अनुराग ठाकुर ने धान खरीदी पर एक बार फिर से झूठ बोला कि धान खरीदी केंद्र करती है, जबकि हकीकत यह है कि छत्तीसगढ़ में धान कांग्रेस सरकार अपने खुद के दम पर खरीदती है, धान खरीदने में केन्द्र सरकार का एक पैसे का भी योगदान नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास पर भी झूठ बोला है। मोदी सरकार के गरीब विरोधी नीति के कारण केन्द्र की मोदी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के प्रतीक्षारत 7 लाख आवासों की प्रतीक्षा सूची को केन्द्र लंबे समय से रोके रखा हैं, जिसके कारण राज्य आवासहीनों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। राज्य की जनता को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश ने राज्य अपनी आवास योजना शुरू किया है। जिसमें 7 लाख आवासहीनों को भूपेश सरकार स्वयं आवास उपलब्ध करायेगी।

सुशील आनंद शुक्ला ने महादेव एप्प मामले में बड़े आरोप लगते हुए कहा कि इस प्रकरण में भाजपा की केंद्र सरकार का संरक्षण है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव एप्प पर कार्रवाई की है। उन्होंने सवाल किया कि एप्प पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, तो केंद्र सरकार महादेव एप्प पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाती है?

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में BJP ने शुरू किया डिजिटल वार, अनुराग सिंह ठाकुर ने लांच किया भू pay एप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+