Chhattisgarh: बेमेतरा जिले में 2 गुटों के बीच साम्प्रदायिक हिंसा, 1 युवक की मौत
Durg: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में कुछ दिनों पूर्व लव जिहाद की एक घटना हुई थी।

Bemetara: छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले में साम्प्रदायिक हिंसा की घटना घटी है,जहां बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच फैली हिंसा में एक युवक की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं।
हिंसा के बाद प्रशासन ने इस क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान भीड़ द्वारा गांव में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है और हिंसा के बाद पुलिस के जवानों पर भी लोगों ने पथराव किया गया है,जिसमे के पुलिस वाले भी घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि बिरनपुर गांव में कुछ दिनों पूर्व लव जिहाद की एक घटना हुई थी। जिसको लेकर गांव में 2 समुदायों के बीच तनाव चल रहा था। शनिवार को दोनों समुदायों के बच्चो के बीच कुछ विवाद हुआ जिसके बाद गांव हिंसा भड़क गई और इस हिंसा में हिन्दू समुदाय के 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। एक समुदाय विशेष ने दूसरे समुदाय की कई बस्तियों में आगजनी करने के साथ कई लोगों पर धारदार हथियारों से वार कर दिया। जिसमें काफी लोग घायल हुए है।
दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई है,जबकि कई लोग घायल हुए। पुलिस के जवान जब मृतक का शरीर रिकवर करने गए तो उनपर भी पथराव किया गया। पुलिस के जवान भी घायल हुए है,वहीं इस घटना के बाद 11 लोगों के विरुद्ध शिकायत की गई है, जिनमे 9 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें CG News: सभी को मिलेगा हाफ बिजली बिल योजना का लाभ: CM भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications