CG: सीएम विष्णुदेव साय ने कसा भूपेश बघेल पर तंज, लिखा- वो अपने अहंकार में कहते रह गए, मैं हूं तो भरोसा है
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हारने के बाद के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कांग्रेस के भीतर आवाज़ उठने लगी है। हाल ही में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान एक कार्यकर्ता ने भूपेश बघेल को खरी खोटी सुनाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सीएम विष्णुदेव साय ने भी तंज कसा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया में लिखा कि वह अपने अहंकार में रहते रह गए, मैं हूं तो भरोसा है। जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे भला।" सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा है कि वो अपने अहंकार में कहते रह गए, मैं हूं तो भरोसा है। उनके कार्यकर्ता उनके मुंह पर ही कह रहे हैं, 5 साल हमारी सुनी ही नहीं गई। हमें प्रताड़ित किया गया । छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने उनके धोखे को पहचान ही लिया था और "मोदी की गारंटी" पर विश्वास अटूट रहा।जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे भला।" सीएम साय ने अपने पोस्ट के साथ वायरल वीडियो भी साझा किया है।
वो अपने अहंकार में कहते रह गए, मैं हूँ तो भरोसा है।
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) March 18, 2024
उनके कार्यकर्ता उनके मुंह पर ही कह रहे हैं, 5 साल हमारी सुनी ही नहीं गई। हमें प्रताड़ित किया गया।
छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने उनके धोखे को पहले ही पहचान लिया था और "मोदी की गारंटी" पर विश्वास अटूट रहा।
जो अपने दरी उठाने… pic.twitter.com/7ZQbOdhQXF
ज्ञात हो कि हाल ही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल भी उपस्थित थे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में एक कार्यकर्ता ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा था कि 5 साल तक मुख्यमंत्री के करीब तक पहुंच नहीं सके और कोई भी काम नहीं हुआ, बल्कि प्रताड़ित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने इतना तक कह दिया कि अगर पार्टी निष्कासित करेगी तो कर सकती है, किंतु अवसर मिला है तो वह अपनी बात कहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications