Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर किया नमन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। स्वामी जी ने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया।
सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी का कुछ समय रायपुर में बीता। स्वामी से जुड़ी स्मृतियां राजधानी रायपुर को एक विशेष पहचान देती हैं। मुख्यमंत्री c साय ने कहा कि स्वामी जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
ज्ञात हो कि स्वामी विवेकानंद की आज 161वीं जयंती है। वह समाज के सुधार के लिए शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे और चरित्र-निर्माण और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर बल देते थे। अपने भाषणों और लेखों के जरिये से उन्होंने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया और देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए विशेष भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पहले CM अजीत जोगी की पार्टी का होगा BJP में विलय? नई पारी शुरू करेंगे अमित जोगी












Click it and Unblock the Notifications