प्रियंका गांधी पर बरसे छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय, कहा- बयान देने से पहले थोड़ा पढ़ लिख लिया कीजिए

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर तीव्र प्रहार किया है। रविवार को उन्होंने रायपुर में अपने एक इंटरव्यू में कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो 35 किलो राशन दिया जाता था और अब केवल पांच किलो दिया जाता है। पीडीएस सिस्टम में चावल वितरण के संबंध में प्रियंका गांधी झूठ रही हैं।

ज्ञात हो कि एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार के दौरान 35 किलोग्राम राशन प्रति परिवार की पेशकश की जा रही थी, लेकिन कांग्रेस की सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा सरकार ने तहत इसे घटाकर 5 किलोग्राम कर दिया है।

cg news jpg

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडलएक्स पर लिखा है कि कांग्रेस की 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है, इतनी आसानी से तो जाएगी नहीं। प्रियंका जी, झूठ फैलाने से फुरसत मिल जाए तो आपकी कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए 5000 करोड़ के चावल घोटाले पर भी दो शब्द कह दें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी के लिए आगे लिखा कि आपकी अज्ञानता का फ़ायदा उठाकर हर बार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता आप लोगों को बुद्धू बना देते हैं। पिछली बार कांग्रेसियों ने राहुल जी को कह दिया था कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर जिले में फ़ूड पार्क बना दिया है, उस झूठ का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी पार्टी को रसातल में पहुंचा कर दे दिया। और इस बार राशन के मामले में फिर आपकी पार्टी ने आपको बेवकूफ बना दिया। थोड़ा पढ़ लिख लिया कीजिए कोई बयान देने से पहले।

विष्णुदेव साय ने आगे लिखा कि थोड़ा होमवर्क कर बयान देंगी तो बार-बार फजीहत नहीं होगी। याद रखिए, कांग्रेस की तरह हमारी सरकार गरीबों के राशन पर डाका नहीं डाल रही है बल्कि और भी अधिक सुगमता से राशन का वितरण यथावत जारी है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में पीडीएस के अंतर्गत केंद्र सरकार से मिलने वाले पांच किलो चावल के अतिरिक्त एक सदस्य वाले कार्डधारी को दस किलो, दो सदस्य वाले कार्डधारी को बीस किलो, तीन से पांच सदस्य वाले कार्डधारी को पैतीस किलो, और पांच से अधिक सदस्य वाले कार्डधारी को सात किलो प्रति सदस्य निशुल्क चावल विष्णु सरकार दे रही है।

यह भी पढ़ें CG: सीएसआर फंड संबंधी नियमो में बदलाव की तैयारी, उद्योग मंत्री ने CM विष्णुदेव साय को लिखी चिट्ठीs

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+