छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने बदला X का बायो, नाम के आगे लिखा Modi Ka Parivar
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' प्रोफाइल में नाम के सामने (मोदी का परिवार) लिखा है। सोमवार को सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की "मोदी का परिवार" मुहिम के तहत अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बायो में 'मोदी का परिवार' लिखा है। इस मुहिम के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेताओं ने भी अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखा है।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव से पहले 'परिवारवाद' को लेकर एक नई सियासी बहस शुरू हो चुकी है। दरअसल शनिवार को पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल ने जन विश्वास रैली का आयोजन किया था। इस रैली में लालू यादव ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा था,"नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद का जिक्र कर रहे हैं। आपके पास परिवार नहीं है, आप हिंदू भी नहीं हैं।
पीएम मोदी ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए तेलंगाना के अदिलाबाद में कहा कि मेरे परिवार को लेकर मेरे ऊपर निशाना साधा गया, लेकिन, अब पूरा देश खुद को मोदी का परिवार कह रहा है। पीएम ने आगे कहा कि परिवारवादी पार्टी के चेहरे अलग हो सकते हैं, लेकिन चरित्र एक ही होता है। 2 पक्की चीजें हैं इनके चरित्र में एक झूठ और दूसरा लूट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान के बाद अब इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर अपना बायो बदलते हुए 'मोदी का परिवार' लिख दिया है। गृहमंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी सहित कई भाजपा नेताओं 'एक्स' पर अपना बायो बदल लिया है।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने किया राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई दवाs












Click it and Unblock the Notifications