IPL 2024 में पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने मचाया धमाल, छत्तीसगढ़ के सीएम साय बोले- खूब खेलो बेटा
Shashank Singh IPL 2024: आईपीएल की पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के रहने वाले हैं। हाल ही में शशांक सिंह ने आईपीएल 2024 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था। शशांक सिंह ने SRH के विरुद्ध लगभग असंभव विजय हासिल कर ही ली थी। हालांकि इस मैच में आशुतोष शर्मा के साथ बेहतरीन साझेदारी के बावजूद PBKS मात्र 2 रन के मामूली अंतर से मैच हार गया था।

पंजाब भले ही यह मैच हार गया, किंतु शशांक सिंह संघर्षपूर्ण पारी की जमकर प्रशंसा हो रही है। उनको देश के उभरते क्रिकेट स्टार के तौर अपर पेश किया जाने लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शशांक सिंह के शानदार प्रदर्शन पर ख़ुशी प्रकट की है। सीएम साय ने एक्स पर शशांक का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भिलाई के रहने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह IPL में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर कर रहे हैं, वे जिस प्रकार छक्के-चौके लगा रहे हैं, प्रशंसनीय है। उनके उज्ज्वल खेल जीवन की कामना करता हूँ। खूब खेलो बेटा। हमारा छत्तीसगढ़ खेल प्रतिभाओं का धनी राज्य है। खेल प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन के लिए हम हर स्तर पर प्रयासरत हैं।
ज्ञात हो कि सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध जीत के लिये 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शशांक ने 25 गेंद में 46 रन बनाये और आशुतोष शर्मा ने 15 गेंद में 33 रन की इनिंग खेली थी, लेकिन उनकी टीम दो रन से हार गई। शशांक ने इससे पहले गुजरात टाइटंस के विरुद्ध नाबाद 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। शशांक सिंह छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के रहने वाले हैं और पंजाब ने इस सेशन में उन्हें अपने साइड से बड़ा अवसर दिया। शशांक सिंह के इस चमकते प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में बेहद उत्साह हैं। उन्हें आशा हैं कि अगर शशांक सिंह ने अपना यह धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में खेलने का मौक़ा मिल सकता हैं।
यह भी पढ़ें IPL 2024: मैच विनर को गलती से खरीदा था? जानिए शशांक सिंह को लेकर क्यों कही जा रही हे ये बात












Click it and Unblock the Notifications