IPL 2024: मैच विनर को गलती से खरीदा था? जानिए शशांक सिंह को लेकर क्यों कही जा रही हे ये बात
IPL 2024 PBKS: पंजाब के लिए 4 अप्रैल को गुजरात के खिलाफ मैच विनर बने शशांक सिंह के बारे में पंजाब किंस ने कथित तौर पर कहा था, कि उन्होंने गलती से शशांक को खरीदा था।
पंजाब किंग्स ने अनकैप्ड शशांक सिंह को 20 लाख रुपए में शामिल किया। कुल मिलाकर शशांक को ऑक्शन में खरीदकर एक तरह बेइज्जत किया गया था, अब उन्हीं शशांक ने पंजाब की लाज बचाई है।

आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
पंजाब किंग्स मैच विनर बने शशांक सिंह के बारे में जानने से पहले आपको दिसंबर 2023 में जाने की जरूरत है, जब दुबई में आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन हुआ। पंजाब किंग्स ने अनकैप्ड शशांक सिंह को 20 लाख रुपए में शामिल किया।
तब प्रिति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने कथित तौर पर कहा था, कि उन्होंने शंशाक को गलती से खरीदा था। कुल मिलाकर शंशाक को ऑक्शन में खरीदकर एक तरह से बेइज्जत किया गया था, और आज इस गलती ने ही पंजाब किंग्स को 3 विकेट से जीत दी लाई।
शशांक सिंह का आईपीएल प्रर्दशन
आईपीएल के इस थ्रिलर मैच को पंजाब ने 1 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट से अपने नाम किया। पंजाब की जीत में सबसे बड़े हीरो 32 साल के शशांक सिंह रहें। जिन्होंने 29 गेंदों में 61 रन बनाकर जोरदार मैच खेल कर मैच का रुख ही बदल दिया।
शशांक ने अहमदाबाद में खेले गए मैच में 61 रनों में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। इस तरह पंजाब आईपीएल प्वाइंटस टेबल में 4 में से 2 मैच जीत कर 5 वां पॉजिशन हासिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications