Ram Mandir: 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में आधे दिन का अवकाश, सीएम साय ने किया ऐलान
Ram Mandir News: 22 जननरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राणा प्रतिष्ठा समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया है। साय सरकार ने छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आधे दिन का शासकीय अवकाश घोषित किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है।

भगवान राम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। इस तरह भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। वनवास काल के 14 वर्षों में से 10 वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में व्यतीत किए। वे छत्तीसगढ़ के जन-जन के मन में रचे-बसे हैं।
सीएम साय ने आगे कहाकि अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक राज्य में अवकाश रहेगा। ताकि छत्तीसगढ़ के लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें।
सीएम ने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में विभिन्न तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और सभी को अपने आराध्य के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर को देखने मौका मिलेगा। कहा कि श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जबरदस्त उत्साह है।












Click it and Unblock the Notifications